Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने की कार्रवाई, 135 लोगों को थाने लाया गया, 46500 रुपए जुर्माना वसूला

ADVERTISEMENTS Ad

  देहरादून पुलिस सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 135 व्यक्तियों को दून पुलिस द्वारा थाने लाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए वसूला 46,500 रुपये का जुर्माना वसूला और सख्त हिदायत दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आज 12 फरवरी को दून पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाकर कुल 135 व्यक्तियों को गाड़ी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों की पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 46,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉