Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, जिला विकास प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव और अभियंता रहे मौजूद

हल्द्वानी:-  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव एवं सभी अभियंता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ने आवासीय एवं गैर आवासीय लंबित मानचित्रों की समीक्षा करते हुए सभी अभियंताओं को निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृत किए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिन मानचित्रों में आपत्ति हो उसे एक ही बार में दर्शाते हुए संपूर्ण विवरण के साथ आवेदक को उपलब्ध कराते हुए उनका निराकरण भी करें। उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में विभिन्न विभागों से अनापत्ति लेनी है उस संबंध में प्रत्येक सप्ताह संबंधित विभाग को अनुस्मारक पत्र प्रेषित किया जाए।

उन्होंने सभी सहायक एवं अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें, प्रत्येक सहायक अभियंता सप्ताह में प्रत्येक अवर अभियंताओं के साथ इन मानचित्रों के संबंध में समीक्षा करते हुए रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ समय से कार्य करें किसी भी दबाव में कार्य न हो, नियमानुसार कार्यों को संपन्न कराएं, निर्धारित समय पर मानचित्र पास हो। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, चाय की टपरी पर पहुंच कर खुद ही चाय बनाकर मौजूद लोगों को पिलाई, सुनी समस्याएं, स्थानीय लोगों ने की सराहना

जिलाधिकारी ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को निर्देश दिए कि वह भी समय-समय पर सभी अभियताओं के साथ समीक्षा करने के साथ ही क्षेत्रीय निरीक्षण भी अवश्य करें, निर्धारित समय पर मानचित्र स्वीकृत हो इस हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जनता को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉