Medical
उत्तराखण्डचंपावत

युवक ने बुजुर्ग पड़ोसी की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

चंपावतः-  जिले के खर्क बगड़ क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार टनकपुर से 70 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे ही थे कि इसी दौरान पड़ोसी सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने अचानक उन पर हमला कर सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉