Medical
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ मुनस्यारी हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना, रेल नेटवर्क विस्तार की भी तैयारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने इस रूट के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार का आग्रह किया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिथौरागढ़–मुनस्यारी–पिथौरागढ़ हेली सेवा जल्द शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

इसी क्रम में पिथौरागढ़–धारचूला–पिथौरागढ़ मार्ग पर भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए धारचूला में हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है। इस रूट पर भी हैरिटेज एविएशन को प्राथमिक सहमति प्रदान की गई है। वहीं पिथौरागढ़–दिल्ली हवाई सेवा का प्रस्ताव एयरलाइंस की ओर से आने पर उस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

टनकपुर–अछनेरा रेल सेवा पर अध्ययन
दूसरी ओर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया है कि मंत्रालय टनकपुर–अछनेरा विशेष रेल सेवा शुरू करने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने हेली व रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉