Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रेड अलर्ट के चलते सोमवार 1 सितम्बर को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केद्रों में अवकाश घोषित

नैनीताल/ हल्द्वानी:- लगातार हो भारी बारिश के चलते जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा “अलर्ट” जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी व मौसम पूर्वानुमान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 1 सितम्बर 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखेंगे। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Ad

जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेसियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अलर्ट मोड में रहें। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवागमन को सुचारु रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉