Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन पत्र किया दाखिल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक, सांसद रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा में विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमचंद पंत को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा परिसर में भाजपा के कई सांसद और विधायक भी इस दौरान मौजूद रहे। राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है। निश्चित रूप से दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना बीजेपी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र, कहा प्रशासन को करनी चाहिए गंभीरता से कार्रवाई
Ad

राजनीति में कुछ फैसले सिर्फ एक संदेश नहीं देते बल्कि उनके कई राजनीतिक निहितार्थ होते हैं। भाजपा ने उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए हल्द्वानी के दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाकर ऐसा ही फैसला किया है। पार्टी ने लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता को संसद के उच्च सदन में भेजने का जहां संदेश दिया है, वहीं करीब 12 साल बाद कुमाऊं से भाजपा के किसी नेता को राज्यसभा भेजकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास भी किया है। मौजूदा समय में उत्तराखंड कोटे की तीनों राज्यसभा सीटों पर गढ़वाल से जुड़े नेताओं का प्रतिनिधित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौके पर ही मौत, चार घायल

पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी नवंबर 2008 में उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और मई 2014 – तक उच्च सदन के सदस्य रहे। हालांकि कांग्रेस की ओर से कुमाऊं के महेंद्र सिंह माहरा 2012 से 2018 और प्रदीप टम्टा 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। भाजपा की बात करें तो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट और कल्पना सैनी की राजनीतिक पृष्ठभूमि गढ़वाल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉