Medical
उत्तराखण्ड

मोबाइल शॉप संचालक की दिनदहाड़े चाकूओं से हमला कर की हत्या, वारदात के बाद चारों हमलावर फरार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- आज शुक्रवार सुबह रुद्रपुर के जगतपुरा में चार हमलावरों ने मोबाइल शॉप संचालक नितेश जोहरी (36) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने से नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हमले में उनका छोटा भाई दिनेश और दुकान का कर्मचारी कमल भी घायल हो गए। वारदात के बाद चारों हमलावर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, जगतपुरा निवासी नितेश जोहरी पुत्र कमलेश जोहरी घर में ही मोबाइल की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी कशिश के साथ पहले मारपीट की गई। इस दौरान उसका सिर फट गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी बीच चार लोग मौके पर पहुंचे और नितेश समेत वहां मौजूद लोगों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाला कार्यभार, कहा बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
Ad

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले नितेश का पड़ोस में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। नितेश ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर भी दी थी। अब कुछ ही दिन बाद उनकी हत्या की वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह हमला उसी विवाद का नतीजा है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शासन ने फिर किया एक बार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 डिप्टी कलेक्टर समेत 24 अधिकारियों के तबादले
Ad

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और फरार हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। नितेश अपने पीछे पत्नी पार्वती देवी और पुत्री लक्षिता को छोड़ गए हैं। जिस परिवार में सुबह तक रोजमर्रा की जिंदगी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉