Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 12 कार्मिकों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

विकासखंड कार्यालय भीमताल के 3 कार्मिकों की सेवा समाप्ति की संस्तुति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड में संचालित समस्त योजनाओं वी.बी.जी.राम.जी. एन.आर.एल.एम., ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की। अनुपस्थित पाये गये पांच कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गये सात कर्मचारियों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण किया जाए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए। विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवंम पन्द्रहवां वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्राप्त धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक युग में दुर्लभ निदान पद्धतिः हल्द्वानी में अब भी जीवंत है सदियों पुरानी नाड़ी वैद्य परंपरा
Ad

खण्ड विकास अधिकारी भीमताल से दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये है तथा उनके कार्यालय से नदारद रहने पर उनका स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भीमताल में अनुपस्थित पाये गये 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय नैनीताल को संस्तुति की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए श्रीमती चंदा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी  बीएस बिष्ट, सहा.ख.वि.अ. एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने फीता काटकर फूड फेस्टिवल का किया शुभारंभ, स्थानीय व्यंजनों का लिया स्वाद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉