आधुनिक युग में दुर्लभ निदान पद्धतिः हल्द्वानी में अब भी जीवंत है सदियों पुरानी नाड़ी वैद्य परंपरा

हल्द्वानी:- आज विज्ञान के इस आधुनिक दौर में, जहाँ कई जटिल और गूढ़ बीमारियां अत्याधुनिक पैथोलॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांचों की पकड़ में नहीं आ पातीं हैं, वहीं पुरानी विधा नाड़ी परीक्षण के द्वारा लगभग सभी रोगों का पता लगाया जा सकता है।
इसी को लेकर आज हल्द्वानी स्थित ‘श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सालय’ के वरिष्ठ नाड़ी विशेषज्ञ वैद्य राहुल गुप्ता से विस्तार से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि प्राचीन व दुर्लभ रोग निदान की विधा ‘नाड़ी परीक्षण’ आज भी अपने मूल शास्त्रीय स्वरूप में जीवित है। आयुर्वेद के ‘अष्टस्थान परीक्षा’ में नाड़ी परीक्षण को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। यह एक ऐसी सूक्ष्म निदान पद्धति है, जो रोगी द्वारा व्यक्त न किए जा सकने वाले आंतरिक दोष-असंतुलन और धातुओं की विकृति को भी सटीकता से पकड़ने में सक्षम है।

दुर्भाग्यवश, गुरु-शिष्य परंपरा के क्रमिक ह्रास के कारण यह गूढ़ ज्ञान आगे नहीं बढ़ पाया, जिससे आज देश में इस विधा के कुछ चुनिंदा विशेषज्ञ ही शेष हैं।
श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय के संस्थापक नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता (BAMS, MD), जो महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित ‘नाथ नाड़ी संप्रदाय’ से दीक्षित हैं, पिछले 15 वर्षों से हल्द्वानी में इस प्राचीन विधा से सफल चिकित्सा कर रहे हैं। उनकी इसी नैदानिक दक्षता के कारण देश भर से आयुर्वेद के स्नातक और शोधार्थी उनके सान्निध्य में नाड़ी परीक्षण की बारीकियां सीखने आते हैं।
नाड़ी परीक्षण से पकड़ में आने वाले कुछ ऐसे गूढ़ रोग, जो आधुनिक जांचों में नहीं दिखतेः
प्रसूति एवं सूतिका रोग (Postpartum Complications): प्रसव अथवा गर्भपात के तुरंत बाद ‘सूतिका परिचर्या’ (प्रसवोत्तर नियमों) का समुचित पालन न करने से स्त्री के शरीर में वात प्रकोप और सूतिका ज्वर की उत्पत्ति होती है। वर्तमान में सामान्य प्रसव (Normal Delivery) की जगह सीजेरियन (C-Section) के बढ़ते चलन ने इस स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। नाड़ी परीक्षण से पकड़ में आने वाले इस दोष के कारण आगे चलकर गर्भाशय के विकार, गंभीर मानसिक अवसाद, संधिवात (गठिया), थायरॉइड और असाध्य मोटापा जैसे उपद्रव उत्पन्न होते हैं।
● जीर्ण ज्वर एवं धातुगत बुखारः जब किसी भी सामान्य ज्वर (बुखार) को एंटीपायरेटिक्स या अनुचित औषधियों से जबरन दबा दिया जाता है, तो वह शरीर से बाहर निकलने के बजाय सूक्ष्म रूप से ‘रस’ आदि सप्तधातुओं में लीन हो जाता है। यह ‘धातुगत ज्वर’ न तो किसी थर्मामीटर की रीडिंग में आता है और न ही किसी ब्लड टेस्ट में। इसके मुख्य लक्षणों में जीर्ण पाचन विकार (IBS/अपच) और लिवर संबंधी रोग शामिल हैं। चूंकि व्याधि का मूल कारण दबा हुआ ज्वर है, इसलिए जब तक ज्वरघ्न चिकित्सा न की जाए, तब तक केवल पेट की दवाइयां देने से रोगी को कभी स्थायी लाभ नहीं मिलता।
● Disorders: आहार-विहार और दोषों की अत्यंत विषमता तथा ‘आम दोष’ (चयापचय के विषाक्त तत्व) के कारण शरीर में कुछ ऐसे जटिल रोग उत्पन्न होते हैं, जिनका मूल कारण समझ न आने पर आधुनिक चिकित्सा विज्ञान सारा दोष शरीर की इम्युनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) के सिर मढ़ देता है। नाड़ी की गति से दोषों के इस सूक्ष्म आवरण को भेदकर सटीक उपचार संभव है।
● टीकाकरण के दूरगामी प्रभावः आधुनिक समय में वैक्सीनेशन के तात्कालिक लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार तो होता है, किंतु शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली पर पड़ने वाले इसके दूरगामी दुष्प्रभावों पर प्रायः चुप्पी साध ली जाती है। कई मामलों में कृत्रिम टीकाकरण शरीर में ‘ऑटोइम्यून रिस्पांस’ और रक्त-दुष्टि को ट्रिगर करने का प्रमुख कारण बनता है, जो कालांतर में अनेक गंभीर और असाध्य रोगों को जन्म देता है। नाड़ी परीक्षा द्वारा शरीर में सुप्त पड़े इन रासायनिक व जैविक दुष्प्रभावों को पहचाना जा सकता है।
● भविष्य के गंभीर रोगों का पूर्वानुमानः आयुर्वेद का सिद्धांत है- “भाव्यं हि रोगं प्रथमं विदित्वा” (आने वाले रोग को पहले ही जान लेना)। नाड़ी की सूक्ष्म गति और स्पंदन में होने वाले परिवर्तनों के माध्यम से निकट भविष्य में होने वाली गंभीर व्याधियों, विशेषकर हृदय रोग या स्ट्रोक के संकेतों को लक्षण उभरने से काफी पहले ही जाना जा सकता है।
● अधिदैविक व्याधियां एवं भूत विद्याः अष्टांग आयुर्वेद का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग ‘भूत विद्या’ है, जिसमें रोग के कारण शारीरिक (दोषज) नहोकर ‘अधिदैविक’ या अज्ञात सूक्ष्म प्रभाव होते हैं। लोकभाषा में इन्हें छल, पकड़, झपट या मशान जैसे प्रकरणों के रूप में जाना जाता है। आधुनिक विज्ञान इन सूक्ष्म कारणों को सिरे से नकार देता है और इनके लक्षणों को केवल मानसिक रोग के चश्मे से देखकर नींद या अवसाद की दवाइयां शुरू कर देता है, जो सर्वथा अनुचित है। नाड़ी परीक्षण में दोषों की विशिष्ट व असामान्य गति से इन अधिदैविक विकारों का शारीरिक और मानसिक रोगों से स्पष्ट अंतर किया जा सकता है।
नाड़ी परीक्षण केवल एक पुरातन परंपरा मात्र नहीं है, बल्कि एक अत्यंत जीवंत, प्रमाणिक और सटीक चिकित्सा विज्ञान है। यह पद्धति आधुनिक चिकित्सा जगत के सामने खड़ी नई बीमारियों और नैदानिक चुनौतियों को सुलझाने में पूर्णतः सक्षम है। शारीरिक, मानसिक और अधिदैविक रोगों की जड़ तक पहुँचकर, नाड़ी विज्ञान आज भी आयुर्वेद को स्वास्थ्य निदान के क्षेत्र में अद्वितीय बनाए हुए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए 78953-72936 पर संपर्क भी किया जा सकता है।










