Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व विधायक स्व. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने उनके आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व विधायक स्व. नारायण सिंह जंतवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने दिवंगत जंतवाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पीएससी परिसर में 25 वर्षीय प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, संबंधित लोगों से पूछताछ जारी
Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलन एवं जनसेवा के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन समाज एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा रैकुना में भीषण अग्निकांड, पूरा मकान जलकर राख, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने परिवार को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Ad

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉