Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

यूकेडी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल सहित पूरे राज्य में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  उत्तराखंड की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। नैनीताल के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. जंतवाल 66 वर्ष के थे। वह उपचार के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पीछे पत्नी और दो बेटियां हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थों का किया निरीक्षण, दूध दही के पांच नमूने लेकर खाद्य विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा
Ad

डॉ. नारायण सिंह जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से यूकेडी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इसके बाद वर्ष 2012 में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतरे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस, दीपावली पर्व और वीकेंड के चलते नैनीताल पुलिस ने तीन दिवसीय डायवर्जन प्लान किया जारी, कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी शटल सेवा, भारी वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित
Ad

उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। डॉ. जंतवाल के निधन से उत्तराखंड की राजनीति और यूकेडी परिवार को झटका लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉