Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने छोटी दीवाली पर दी सभी को शुभकामनाएं, सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- छोटी दीपावली  के पावन अवसर पर नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने समस्त देशवासियों, दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं एवं जनपद के पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दुग्ध संघ ने दीपोत्सव के पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आंचल परिवार की ओर से शुभकामना संदेश जारी करते हुए कहा कि छोटी दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व जीवन में सकारात्मकता, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने की जनसुनवाई, समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, खुशियों और समृद्धि का संचार करे। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो और समाज में आपसी प्रेम एवं सौहार्द की भावना मजबूत बने।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल का निधन, नैनीताल सहित पूरे राज्य में शोक की लहर
Ad

दुग्ध संघ पदाधिकारियों ने दुग्ध उत्पादकों एवं उनके परिवारों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सदैव सजग और प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉