Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दिया दीपावली का तोहफा, पेंशन वृद्धि की घोषणा, पत्रकार कल्याण कोष की राशि पांच करोड़ से बढ़ाकर की दस करोड़

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों को दीपावली का तोहफा देते हुए प्रदेश में तहसील, जिला और राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाने तथा पत्रकार पेंशन की राशि में वृद्धि करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बीते दिवस गुरुवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित दीपावली महोत्सव में शिरकत करते हुए ये घोषणाएं कीं। उन्होंने पत्रकारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ ही समाज और सरकार के बीच संवाद की मजबूत कड़ी है। पत्रकार आम जनता तक सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद में आने वाले खाद्य पदार्थों का किया निरीक्षण, दूध दही के पांच नमूने लेकर खाद्य विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा
Ad

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। देवर्षि नारद की संवाद परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के दौर में पत्रकारिता के सामने नई संभावनाओं के साथ फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं जैसी चुनौतियां भी हैं। ऐसे में तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय जानकारी जनता तक पहुंचाना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय सुविधाओं को लेकर लगातार काम कर रही है। वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सरकार पूर्व में पत्रकार पेंशन में वृद्धि कर चुकी है, जबकि पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि पांच करोड़ रुपये से बढ़ाकर दस करोड़ रुपये की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बालिका की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल, विधायक और वन मंत्री के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और प्रेस क्लबों को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार पत्रकारों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए आगे भी सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय सिंह राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉