Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धनतेरस और दीपावली को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस ने धनतेरस और दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस द्वारा संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले और प्रमुख स्थानों पर लगे 233 एक्टिव सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए भी बाजारों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिपष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (सीसीआर), हल्द्वानी पहुंचकर सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरों की कार्यशीलता और लाइव फीड का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता के साथ निगरानी करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मित्तल स्टील जंक्शन पर लगी बर्तनों की भारी सेल, दीपावली के अवसर पर दी जा रही है 10 से 30 प्रतिशत की छूट
Ad

एसएसपी ने एसपी संचार रेवाधर मठपाल को निर्देशित किया कि सीसीआर में स्थापित निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए। सभी सीसीटीवी कैमरों की नियमित और लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के साथ ही अधीनस्थ कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों पर स्थापित 233 एक्टिव कैमरों की कार्यशीलता जांची गई। एसएसपी ने पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू

पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से भी प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या आपराधिक गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना और चौकी को सूचना देकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि धनतेरस और दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉