Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12 जून से किये जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए 12 जून से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के कुल 196 रिक्त पदों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 21 पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के चार पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 11 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के सात पद और सामान्य वर्ग के 153 पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया में डिप्लोमा और डिग्रीधारी नर्सिंग अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। इससे राज्य के हजारों युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थी 12 जून से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठ रही थी। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग स्टाफ की कमी काफी हद तक दूर होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की शर्तें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉