Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब हर दिन मिलेगी अलग रंग की बेडशीट

ADVERTISEMENTS Ad

अब सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों को हर दिन अलग रंग की बेड शीट मिलेगी। वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से सोमवार को यह निर्देश दिए गए। इसके अलावा अस्पतालों की बिल्डिंग का एक ही कलर कोड तय करने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोमवार को विधानसभा में विभाग के अफसरों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने, तीन साल में कर्मचारियों का पटल बदलने, जिला अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में खराब पड़े वाहनों की नीलामी जिला स्वास्थ्य समिति के स्तर पर कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में बजट खर्च की भी समीक्षा की और विभिन्न योजनाओं में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दवा व उपकरण खरीद की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति भदौरिया, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष सयाना मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad

सरकारी अस्पतालों में बढ़ाएं आयुष्मान मरीज
बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि तमाम सुविधाओं के बावजूद आयुष्मान के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाकर आयुष्मान मरीजों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड पर मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉