Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी, सात जिलों में अलर्ट, मौसम विभाग की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मौसम  एक बार फिर बदल रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल दिखाई दे रहे हैं और कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा के साथ बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों, चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉