Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दो भाइयों समेत तीन मृत अवस्था में मिले, प्रथम दृष्टया से गैस लीक होना मौत का कारण, तीनों करते थे मकान निर्माण का कार्य

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। त्यूणी तहसील के भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल के एक कमरे में डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप मृत अवस्था में पाए गए। कमरे के खिड़की और दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी। तीनों मृतक राज मिस्त्री का कार्य करते थे। काफी दिनों से वे भूठ गांव में रहकर मकानों के निर्माण और मरम्मत का कार्य कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक प्रकाश और संजय सगे भाई थे। राजस्व पुलिस ने प्रथम दृष्टया में गैस लीकेज को मौत का कारण माना है। नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने बताया कि सुबह भूठ गांव में राज मिस्त्री का कार्य करने आए तीन लोगों के अपना कमरा न खोलने की सूचना मिली। ग्रामीणों ने बताया कि कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही है। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दरवाजे को तोड़कर कर्मचारी भीतर दाखिल हुए। कमरे में तीन लोग अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

जांच करने पर पाया गया कि तीनों की मौत हो चुकी है। गैस सिलिंडर भी पूरा खाली हो गया था। लोगों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही तीनों ने गैस सिलिंडर भरवाया था। मृतक प्रकाश, संजय भाई सगे भाई थे और संदीप उनका रिश्तेदार था। तीनों काफी दिनों ने गांव में कार्य कर रहे थे। तीनों के गांव भी भूठ गांव के पास ही बताये जा रहे हैं हैं। प्रथम दृष्टया में मामला गैस लीकेज से मौत का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉