Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने काशीपुर और बरेली क्षेत्र से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- वांछित और फरार आरोपियों की चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को काशीपुर और बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, कोतवाली भीमताल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 30/2026 में राहुल रावत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जलजनित एवं मौसमी रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी, 101 लोगों की जांच, पीएचसी ज्योलीकोट में 46 मरीजों का उपचार, छह मरीज भर्ती
Ad

अभियान के तहत पुलिस टीम ने 17 सितंबर को यश चौधरी पुत्र अनिल कुमार, निवासी मंडिया, महुआखेड़ा गंज, काशीपुर, ऊधम सिंह नगर को काशीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
दूसरे मामले में कोतवाली भीमताल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 17/2026 में लंबे समय से फरार चल रहे पिन्टू कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप, निवासी सतीपुर, थाना बारादरी, बरेली, उम्र 34 वर्ष को पुलिस ने बरेली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) और 317 (2) के तहत मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों को आजीवन कारावास, दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया
Ad

कार्रवाई एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, अपर उपनिरीक्षक गणेश सिंह राणा, हेड कांस्टेबल कमर जावेद, कांस्टेबल ललित आगरी और कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह राणा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉