Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

दोहरे हत्याकांड में दोषी पाये गए 10 अभियुक्तों को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, प्रत्येक पर 20500 रुपए का जुर्माना भी लगाया

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्या की अदालत ने लगभग 11 वर्ष पुराने काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड में दोषी पाए गए दस अभियुक्तों को आजीवन कारावास  की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 20500 रुपए का जुर्माना  भी लगाया है।
मामले 24 अगस्त 2014 का है जब ग्राम दुर्गापुर निवासी बचन सिंह ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसका पुत्र हरनाम सिंह उर्फ हनी गाँव में अवैध कच्ची शराब के कारोबार का विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते गाँव के ही कुछ शराब कारोबारियों ने उसके खिलाफ साजिश रची।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad

21 अगस्त 2014 को आरोपियों ने हनी के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी थी, 22 अगस्त की शाम को  को अब्दुल रहमान नामक व्यक्ति ने हनी को बहाने से तुमड़िया डाम स्थित गुज्जर डेरा बुलाया, जहाँ पहले से घात लगाए बैठे अभियुक्तों ने हनी और उसके साथी कुलवंत सिंह उर्फ गोले की निर्मम हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। 24 अगस्त को दोनों शव मच्छी कोटा क्षेत्र से बरामद किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष में 18 गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध किए।
अदालत ने जिन दोषियों को सजा सुनाई है, उनके नाम इस प्रकार हैं — जसवंत सिंह उर्फ नंदी, जसवंत सिंह उर्फ जस्सा, भगत सिंह उर्फ भगत, प्रकाश सिंह उर्फ पासी, लखवीर सिंह उर्फ वीरी, दारा सिंह, प्रकाश सिंह, चांदी सिंह, लाल सिंह उर्फ बलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह उर्फ विंदर।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

इस फैसले को क्षेत्र में न्याय की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। अभियोजन पक्ष ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला न्याय प्रणाली पर आमजन की आस्था को और मजबूत करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉