Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तराखण्ड जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण में बीरशिवा स्कूल, स्वस्तयन स्कूल, सैंट थैरेसा स्कूल, इम्पीरियल पब्लिक स्कूल, एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, यूनिवर्सल कान्वेन्ट स्कूल में इन शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें इस स्कूलों के स्काउट गाइड के साथ-साथ केवीएम स्कूल, जिम कार्बेट स्कूल, गुरूकुल इंन्टरनेशनल स्कूल, चिल्ड्रन एकडमी, भारतीय वीर सैनिक स्कूल, आचार्य रविन्द्र स्कूल, ब्लूमिंग एकडमी, हीरा कुंवर स्कूल, निर्मला कान्वेन्ट, पीएसएन स्कूल, हेरीटेज स्कूल, वाइटहॉल स्कूल, केवीएम लामाचौड़ स्कूल, एपीएस स्कूल, सेंट जेवीयर, नालन्दा एकडमी, टेगोर स्कूल, सिद्दार्थ स्कूल, गुरू तेग बहादुर स्कूल, क्वीन्स स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, न्यू मोन्टेशरी स्कूल, दर्पण स्कूल, दीप्ती पब्लिक स्कूल, वुडलेंड स्कूल, सनबीम स्कूल के स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

शिविर के दौरान स्काउट गाइड को गाइडिंग की जानकारी, इतिहास, गाठे एवं बन्धन, ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, कैम्प फायर, सेल्यूट, स्काउट प्रार्थना एव झंडा गीत एवं आदि विषयों की जानकारी दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविरों के सफल आयोजन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल आरएस नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, जिला संस्था अध्यक्ष नरेन्द्र शाह द्वारा स्काउट गाइडों को शुभकामनाएं दी गयी। शिविर संचालन में जिला सचिव आरएस जीना, डी०टी०सी० चन्द्र लाल, डी०एस०एन० कमलेश सती, डी०ओ०सी० सीमा सेन, ब्लॉक सचिव संताष जोशी, ब्लॉस सचिव भुवन सुठा, नगर सचिव उमेश तिवारी, डी०टी०सी०  पुष्पा दरमवाल, सीनियर लीडर अनुराधा पांडे, सीनियर लीडर सरिता सामन्त, सीनियर लीडर सुरेश पाठक एवं एमबी०पी०जी० कॉलेज के रोवर रेन्जर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

आने वाली 24 एवं 25 अगस्त को द्वितीय चरण में मास्टर स्कूल कठघरिया एवं एस०के०एम० स्कूल रामपुर रोड में शिविर आयोजन किए जाएंगे, द्वितीय चरण के बाद शिविरों का तीसरा चरण प्रारम्भ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉