Medical
उत्तराखण्डटिहरी

तेज तूफान में पेड़ टूटने से दबे छात्र-छात्रा की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी:- स्कूल से पैदल घर लौट रहे दो छात्र तेज तूफान से टूटे पेड़ के नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई।

ADVERTISEMENTS Ad

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शवों को बाहर निकाला। शव काफी क्षत विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम मौके पर ही कराया गया। इस घटना के बाद से गांव में मातम छा गया। यह दर्दनाक हादसा भिलंगना ब्लॉक में पिलखी के नैल गांव के पास हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में दोपहर करीब ढाई बजे छुट्टी होने के बाद छात्र पैदल घर लौट रहे थे। जब वह गांव से करीब 200 मीटर दूर थे तभी बारिश होने लगी। इस दौरान तेज तूफान के कारण एक चीड़ का पेड़ उखड़ कर उनके ऊपर गिर गया। भारी-भरकम पेड़ के नीचे दबने से कक्षा 10 का छात्र आरव बिष्ट (16) और कक्षा नौ की छात्रा मानसी (14) नैल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर जान बचाई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दबे शव बाहर निकालने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने काफी मशक्कत कर दोनों के शव बाहर निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि शवों की खराब हालात देख ग्रामीणों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपे गए। आरव के पिता देहरादून के होटल में और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। इस घटना की जानकारी उन्हें दे दी गई है। दो बच्चों की मौत से नैल गांव में माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉