Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में महसूस किये भूकंप के झटके, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशीः-  जिला मुख्यालय में सोमवार देर रात 10 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाने की सूचना है। झटकों की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और कंट्रोल रूम के माध्यम से स्थिति की पुष्टि शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

भूकंप की सूचना के तुरंत बाद जिला कंट्रोल रूम ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया। आईएमडी देहरादून ने बताया कि भूकंप की तीव्रता अत्यंत कम होने के कारण यह उनके सिस्टम में दर्ज नहीं हो पाया, जिससे किसी बड़े भूकंप की संभावना से इनकार किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जनपद की सभी तहसीलों से हालात की जानकारी जुटाई। तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला और बड़कोट से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासनिक टीमें सतर्क हैं और लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉