Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

मौसम: मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने से तापमान में गिरावट, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- प्रदेश में मौसम में सूखी ठंड के बीच मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में घने कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। अब स्थिति यह है कि मैदानी क्षेत्र पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंडे हो गए हैं और  तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम के आंकड़ों के अनुसार मुक्तेश्वर और नई टिहरी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों की तुलना में देहरादून और ऊधमसिंह नगर में ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

वहीं, आगामी शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉