Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष में नवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad


हल्द्वानी- धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निकट स्टेडियम हल्द्वानी में नवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन हुआ जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद के भविष्य पर चर्चा हुई। आयोजन में नैनीताल ज़िले के प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी व निजी आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लिया। संगोष्ठी में श्रीः विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय मुखानी के चिकित्सक वैद्य राहुल गुप्ता एवं वैद्य अंकिता गुप्ता को वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ एमएस गुंजयाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सकों के सम्मुख वैद्य राहुल गुप्ता ने अपने चिकित्सीय कार्यों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ प्रदीप मेहरा, डॉ आशुतोष पंत, डॉ अतुल राजपाल मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉