Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- ग्राम सभा ओखलकांडा मल्ला मे कृषि विभाग की गाड़ी uk04cb 1819 कैन्टर गिरने से चालक कमल जोशी पुत्र हरीश जोशी निवासी मानाघेर 25 की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि सहायक कृषि अधिकारी दीवान सिंह मेहता पुत्र हरक सिंह 59 व पंकज सिंह 27 पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी धानाचूली, रोहित कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी पस्या घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिछले तीन वर्षों से ऋषभ पंत अपनी मातृभूमि उत्तराखंड में तलाश रहे जमीन, सफलता न मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की अपील, सीएम ने कहा हर संभव होगी मदद
Ad

घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा पहुंचे और दुर्घटना में घायलों का हाल जाना। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री कैड़ा ने उचित उपचार हेतु सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होनें डाक्टरों को घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए है, मंत्री कैड़ा ने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर मृतक का पोस्टमार्टम मौके पर कराने को कहा जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में पोस्टमार्टम कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान: 369 ग्राम अवैध चरस के साथ एक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी
Ad

मंत्री कैड़ा ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों व घायलों को मुआवजा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी मे परिजनों के साथ खड़े हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉