Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

इलेक्ट्रीशियन के ऊपर सिलेंडर गिरा, मौके पर मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में मिठाई की दुकान में फ्रिज ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन के ऊपर एलपीजी गैस सिलेंडर गिर गया, जिससे इलेक्ट्रीशियन की मौके पर मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने हंगामा किया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बमुश्किल मामले को शांत किया। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा निवासी 40 वर्षीय लालता प्रसाद इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। वह 24 अक्टूबर को शहर की प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में फ्रिज ठीक करने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान दुकान का एक कर्मचारी रस्सी के सहारे गैस सिलेंडर को ऊपर चढ़ा रहा था, तभी अचानक  गैस सिलेंडर की क्लिप टूट गया और सिलेंडर सीधा इलेक्ट्रीशियन के ऊपर गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में दुकान के कर्मचारी इलेक्ट्रीशियन को सुशीला तिवारी हास्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही इलेक्ट्रीशियन के परिजन  हॉस्पिटल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने मिठाई कारोबारी के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। विवाद बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे-तैसे हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉