Medical
उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर  ठगी करने वाले फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

लम्बे समय से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष 2022 की श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर की गयी थी एक लाख बारह हजार की ठगी

ADVERTISEMENTS Ad

थाना गुप्तकाशी पर पंजीकृत इस अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को पहले ही किया जा चुका था गिरफ्तार, शातिर तीसरा अभियुक्त भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

ADVERTISEMENTS Ad

माह मई 2022 में शिकायतकर्ता परीक्षित शारदा पुत्र डॉ. जितेन्द्र शारदा निवासी पंजेहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गयी थी कि उनके द्वारा दिनांक 07 मई 2022 को श्री केदारनाथ धाम यात्रा के लिए आनलाइन हैलीकॉप्टर टिकट बुक किये गये, 12 लोगों हेतु टिकट बुकिंग के लिए टिकट व जीएसटी सहित कुल 1 लाख 12 हजार रुपये लिये गया सारा भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा

इनको किसी भी प्रकार के हैली टिकट उपलब्ध नहीं हो पाये और न ही इनकी धनराशि वापस की गयी। वर्ष 2022 में ही इस प्रकरण में थाना गुप्तकाशी पर ठगी का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रचलित की गयी। दौरान विवेचना इस अभियोग में कुल 03 अभियुक्त प्रकाश में आये थे, जिनमें से 2 अभियुक्तों को माह अगस्त 2022 में ही गिरफ्तार कर लिया था, परन्तु इनमें से तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किये गये परन्तु शातिर किस्म के इस अभियुक्त द्वारा निरन्तर अपने ठिकाने बदले गये।
समय-समय पर जनपद पुलिस के स्तर से इस अभियुक्त के विरुद्ध ईनाम भी घोषित किये गये। वर्तमान समय में यह अभियुक्त पर ₹ 2500 का ईनाम घोषित था।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुनः वांछित व ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु सटीक योजना व सर्विलांस की सहायता से टीमों को रवाना किया गया तथा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभिन्न मामलों में की जनसुनवाई, टुकटुक की अवैध रूप से बिक्री और बिना पंजीकरण दौड़ रहे वाहनों को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
गुड्डू कुमार पुत्र चंद्रभूषण निवासी ग्राम नारंगा थाना मराची जिला पटना बिहार हाल मिल्क मैन कॉलोनी गली नंबर 10 थाना शास्त्री नगर जोधपुर राजस्थान।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

पुलिस टीम का विवरण
1. उपनिरीक्षक दिनेश सिंह सती, चौकी प्रभारी फाटा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
2. आरक्षी जयप्रकाश, चौकी फाटा, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।
3. आरक्षी राकेश सिंह, साइबर सैल, पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग, जिला रुद्रप्रयाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉