Medical
उत्तराखण्ड

केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले, हर हर महादेव के जय घोष से गूंज उठी धरा

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग/चमोली:-  आज सुबह शुभ वृष लग्न में भगवान केदारनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे।
कपाटोद्घाटन से पूर्व मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया। शासन-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि दर्शन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू कर दी गई है। श्रद्धालुओं के लिए धाम में 15 हजार से अधिक रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

इधर, चमोली जिले में स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी शुक्रवार सुबह 10:15 बजे विधिपूर्वक खोल दिए। डोली ने गुरुवार को भूतनाथ मंदिर से तीन परिक्रमा करने के बाद तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया था और रात्रि विश्राम चोपता में किया। शुक्रवार सुबह डोली ने चोपता से चार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर में प्रवेश किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

मंदिर के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि तुंगनाथ मंदिर को भी भव्य पुष्प सज्जा से सजाया गया है। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉