Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

रेलवे ट्रैक पर मिले महिला और पुरुष के मिले क्षत-विक्षत शव, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  रविवार आज दोपहर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। भगत सिंह चौक और सेक्टर-2 बैरियर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक महिला और पुरुष के क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे की है, जब तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के कुछ ही समय बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी पर दो शव देखे। उन्होंने तुरंत ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई पहचान पत्र, सुसाइड नोट या अन्य सुराग नहीं मिला, जो मृतकों की पहचान या घटना के कारणों को स्पष्ट कर सके। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, क्योंकि दोनों शव एक साथ मिले और ट्रेन की चपेट में आने के संकेत मिले हैं। फिर भी, पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही और सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

ज्वालापुर पुलिस ने स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की और साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉