Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपए हड़पे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। इसी तरह का एक मामला हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से आया है, जिसमें एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कबूतरबाज ने 11 लाख की रकम हड़प ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित प्रभावित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र कुमार शर्मा पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी रामधाम कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र बहादराबाद ने शिकायत देकर बताया कि उसने टाइम्स जॉब में नौकरी के लिए बॉयोडाटा दिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अक्तूबर 2023 में यूरोप के फिनलैंड की कंपनी हुहुतामाकी का मेल उसे मिला, जिसमें उसे जीएम की पोस्ट ऑफर किया गया। उसे कहा गया कि नौकरी पाने के लिए उसे कुछ रकम देनी होगी, जिसके बाद पैसे वापस मिल जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि उससे जॉब, वीजा, टिकट और बैंक खाता खुलवाने के लिए पैसे मांगे गए। विश्वास कर उसने कंपनी के बैंक फेडरल के खाते में रुपये जमा कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद कंपनी ने उसका ऑनलाइन इंटरव्यू भी लिया, लेकिन फिर उससे कोई संपर्क नहीं किया। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। बाद में उसे पता चला कि उससे रकम हड़प ली गई है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉