Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वीकेंड के चलते 2 दिन हल्द्वानी भवाली भीमताल यह रहेगा रूट प्लान यात्रा करने से पहले रखें ध्यान

ADVERTISEMENTS Ad

दिनांक 21/22.09.2024 शनिवार / रविवार वीकेण्ड के दौरान भारी वाहन हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

ADVERTISEMENTS Ad

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं  शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, तेल, गैस दूध आदि) के चालक एवं स्वामियों से अनुरोध है कि प्रातः काल से समय 12:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 23:00 बजे तक यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
बड़ी सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।
कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा होते हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।
चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बाई ओर लगाये जायेंगे।
अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।
मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको समय 23:00 बजे तक रोका जायेगा।
भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 12:00 बजे से 23:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉