Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शेलेन्द्र सिंह नेगी ने आज शुक्रवार को रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न खनन क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोसी नदी में बंजारी गेट में खनन गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

अपर जिलाधिकारी ने तहसील रामनगर के चुकम गांव के विस्थापन हेतु ग्राम आमपोखरा में वन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया, उन्होंने कोतवाली रामनगर में पुलिस कार्मिकों के लिए 9.94 करोड़ की लागत से बनने वाले आवास हेतु चयनित भूमि का चयन समिति के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, भूवैज्ञानिक अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामनगर, वन एवं पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉