Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

इंस्टा पर वीडियो डालना पड़ा महंगा: इंस्टा पर वीडियो डाला’ आओ नाले में नहाओ’, उकसाने वाला युवक हिरासत में, पांच हजार रुपए जुर्माना किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह संज्ञान में आया कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र के खुले नाले में अन्य युवाओं को भी वहां आकर नहाने के लिए आमंत्रित कर रहा था। इस प्रकार की पोस्ट से युवाओं को गलत प्रेरणा मिलने की आशंका थी, जिससे जन सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा द्वारा थाना बनभूलपुरा के प्रभारी श्री सुशील जोशी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
जांच में युवक की पहचान तारिक पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी इंद्रा नगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई। युवक को पुलिस हिरासत में लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट को पहले डिलीट करवाया गया, इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत पांच हजार का जुर्माना जमा करवाया गया।
युवक ने भविष्य में ऐसा कृत्य न दोहराने का लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पुलिस ने की आमजन से अपील:

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुरक्षा की दृष्टि से कृपया किसी भी खुले नाले, नदी या तालाब जैसे असुरक्षित स्थानों पर नहाने से बचें। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के स्टंट, भ्रामक या खतरनाक पोस्ट करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉