Medical
खेल/मनोरंजनराष्ट्रीय

विक्रांत मैसी के एक्टिंग से सन्यास लेने पर फैंस मायूस, अभिनेता के इस कदम से हर कोई हैरान

ADVERTISEMENTS Ad

बीते दिन यानी रविवार की देर रात अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर एक्टिंग से सन्यास लेने की बात कही। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस मायूस हो गए। अपने करियर के पीक पर अभिनेता के इस कदम से हर कोई हैरान है। विक्रांत को इंडस्ट्री में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। दर्शकों को भी विक्रांत का स्क्रीन प्रेजेन्स काफी भाता है। ऐसे में चलिए जानते है विक्रांत मैसी की कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में।

ADVERTISEMENTS Ad

अभिनेता की कुछ चर्चित फिल्में

ADVERTISEMENTS Ad

विक्रांत मैसी की कुछ चर्चित फिल्म जिनसे उन्हें मिली पहचान।

ADVERTISEMENTS Ad

लुटेरा
साल 2013 में फिल्म लुटेरा से ही विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में सोनाक्षी और रणवीर सिंह अहम भूमिका में थे। इस फिल्म में विक्रांत ने देवदास नाम का किरदार निभाया था।

दिल धड़कने दो

मल्टी स्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ साल 2015 में रिलीज हुई। इस फिल्म में विक्रांत ने राणा खन्ना की भूमिका निभाई थी।

छपाक

दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में विक्रांत मैसी ने अहम भूमिका निभाई थी। छपाक फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर्स की सच्ची कहानी को दर्शाती है। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था।

12th फेल

साल 2023 में रिलीज हुई 12th फेल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म से विक्रांत के काम को और सराहा गया। इसमें विक्रांत आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार के रोल में नजर आए थे। फिल्म और विक्रांत की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की।

हसीन दिलरुबा

रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ साल 2021 में रिलीज की गई थी। तापसी पन्नू, विक्रांत और हर्शवर्धन की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। जिसके बाद फिल्म का दूसरा पार्ट फिर आई हसीन दिलरुबा भी बना था। इन फिल्मों में विक्रांत के रिशू के रोल को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।

सेक्टर 36

क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘सेक्टर 36’ साल 2024 में रिलीज हुई। इस फिल्म में वो बलबीर सिंह बस्सी के नौकर प्रेम का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म ह्यूमन बिहेवियर और साइकोलॉजी पर बनी है।

द साबरमती रिपोर्ट

हाल ही में द साबरमती रिपोर्ट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस में फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म में साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डब्बे के अग्निकांड की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म से विक्रांत के पत्रकार के किरदार को काफी तारीफ मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉