Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक घायल, साथी फरार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

 रुद्रपुर में पुलिस और बदमाशों का एक बार फिर आमना-सामने हुआ है।  रूद्रपुर में हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। यह घटना ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और बैंक लूटने की कोशिश करने वाले बदमाशों के बीच घटी। घायल आरोपी की पहचान भूप सिंह के रूप में हुई है, जो बिलासपुर, उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, खाली कारतूस और एक बैग बरामद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बीती रात, ट्रांजिट कैंप पुलिस गश्त पर थी और जैसे ही पुलिस टीम एक्सिस बैंक के पास पहुंची, उन्हें बैंक से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं। पुलिस ने मौके पर जाकर बैंक की खिड़की टूटी हुई और एटीएम क्षतिग्रस्त देखा, जिससे उन्हें शक हुआ और टीम ने बैंक के अंदर दाखिल होकर एक युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान भूप सिंह के रूप में दी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका साथी नाजिम मोदी मैदान में खड़ा है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को मोदी मैदान लेकर पहुंची।
इस बीच, घने कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी भूप सिंह पुलिस से बचने के लिए झाड़ियों के बीच भाग निकला और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भूप सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, खोखे और एक बैग बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसका साथी नाजिम मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

भूप सिंह के खिलाफ बिलासपुर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे इलाज के बाद कोर्ट में पेश करेगी, जबकि फरार आरोपी नाजिम की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉