Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, दो और आरोपियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। अभी दो और आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस होटल संचालक और मुख्य आरोपी किशोर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र किच्छा रोड से एक किशोरी को एक किशोर बहला फुसलाकर टोल के पास होटल में ले गया था। किशोरी के मुताबिक उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक और मुख्य आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने की राहुल गांधी की निन्दा, बोले - राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अपमान बर्दाश्त नहीं
Ad

एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी हिमांशु उर्फ कमल पुत्र हर स्वरुप निवासी खेड़ा सराय शीशगढ़ खजुरिया बरेली हाल निवासी कबीर वाटिका करतारपुर रोड गत्ता फैक्ट्री बिलासपुर को रामपुर रोड गिल रिसोर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना एसआई नेहा राणा कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राजकीय नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला: उधमपुर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले दिन ही कॉलेज छोड़ा, प्रबंधन ने की मामले की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉