Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: कैंची धाम दर्शन को जा रहे सैलानियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में तीन लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे सैलानियों की स्कॉर्पियो भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गयी। हादसे में तीन सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी (56), नैंसी गंगवार (24) और बृजेश कुमारी (26) की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

घायलों का विवरण

■ ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष,
■ स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष,
■ अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
■ राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली,
■ करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष,
■ ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉