Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे सीजन में 6 प्रतिशत अधिक बारिश होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ आज मानसून प्रवेश करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में समय से पहले  मानसून प्रवेश करेगा। इस पूरे सीजन में  छह फीसदी अधिक वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए पर्यटकों से 18 हजार रुपए लेकर छोड़ने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉