Medical
उत्तराखण्डचमोली

पेयजल लाइन ठीक करने गए एक व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

नारायणबगड़- चमोली:- बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए भगोती गांव के हरपाल सिंह (45) पर झिझोंणी गांव के निकट भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में हरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में मौजूद शिक्षक कमलेश नेगी और अन्य लोगों ने शोर मचाया और डंडों से हमला कर भालू को भगाया, जिससे हरपाल की जान बच सकी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad

हायर सेंटर किया रेफर
घायल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी ने बताया कि घायल की हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश के चलते ध्वस्त हुई थी पेयजल लाइन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते भगोती गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर हरपाल सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ पेयजल स्रोत की मरम्मत के लिए गया था, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: उरेडा का परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट आगे बढ़ाने के नाम पर मांगे थे रुपये

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद इलाके में भालू की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉