Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

होली के त्यौहार को लेकर रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का लिया निर्णय, यात्रियों को मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- होली के त्योहार पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन (05045/05046) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी लाल कुआं से 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार तथा राजकोट से 2 मार्च से प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। इससे उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 05045 लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल 1 से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, बरेली सिटी, कासगंज जंक्शन, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट और दौसा होते हुए दूसरे दिन रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी और जोधपुर के रास्ते आगे बढ़ेगी।
जोधपुर से सुबह 05:50 बजे प्रस्थान कर ट्रेन लूनी, समदड़ी जंक्शन, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा जंक्शन, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर और वांकानेर जंक्शन होते हुए शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

20 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

ADVERTISEMENTS Ad

इज्जतनगर मंडल के डीसीएम मनोज शर्मा ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 11 शयनयान (स्लीपर) श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3), 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2) तथा 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

रेलवे का मानना है कि होली के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रवासी और पर्यटक अपने घरों को लौटते हैं। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम बन सकेगी। त्योहार के मद्देनजर रेलवे द्वारा उठाया गया यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिलने क की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉