Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनाहरिद्वार

ऋषिकेश गंगा नदी में डूबने से 20 वर्षीय बीटेक छात्र की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में घाट पर गाजियाबाद से आए 20 वर्षीय वैभव शर्मा की गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई। रविवार को वैभव अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने आया था। दोपहर में नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया। दोस्तों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने आधे घंटे की खोजबीन के बाद वैभव को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक वैभव शर्मा मूल रूप से बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश का निवासी था और गाजियाबाद में बीटेक सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।गंगा नदी में नहाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आए दिन इस क्षेत्र में डूबने की घटनाएं होती रहती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉