Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

युवती और उसके परिवार को फंसाने की साजिश: युवक ने भेजा ड्रग से भरा गिफ्ट हैंपर, पीड़ित परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बुलंदशहर के एक युवक पर युवती और उसके परिवार को फंसाने व बदनाम करने के उद्देश्य से ड्रग्स से भरा गिफ्ट हैंपर भेजने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता के पिता, जो रिटायर्ड सूबेदार हैं, ने पुलिस महानिदेशक को शिकायत में बताया कि उनकी 25 वर्षीय पुत्री को संदीप नामक युवक लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी सिकंदराबाद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और पिछले एक वर्ष से युवती को लगातार धमकियां व उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।

आरोप है कि आरोपी ने इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को परेशान किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, उसने युवती के घर पर गांजा और अन्य नशीले पदार्थों से भरा गिफ्ट हैंपर भेजकर परिवार को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

पीड़ित परिवार का कहना है कि इस संबंध में रायपुर थाना और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक (स्टे) लेकर आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉