Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी के मोटर ट्रेनिंग स्कूलों का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं पाए जाने पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने किया नोटिस जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान कई प्रशिक्षण संस्थानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि कुछ ट्रेनिंग स्कूलों के पास न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और न ही आवश्यक उपकरण, इसके बावजूद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एवं कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि दो प्रशिक्षण संस्थानों में देव भूमि मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

वहीं निर्मल मोटर ट्रेनिंग स्कूल का पंजीकरण रामनगर में होने के बावजूद हल्द्वानी के आरटीओ रोड पर भी संचालन किया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई के तहत अगले आदेश तक उक्त प्रशिक्षण केंद्र को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही जब तक इन तीनों ड्राईविंग स्कूलों में पूरे संसाधन पार्किंग व्यवस्था, उपकरण आदि की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक इनका संचालन बंद रहेगा।

कुमाऊं मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में सभी व्यवस्थाएँ सही पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया कि देव भूमि एवं जय दुर्गा मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के ऑनलाइन पोर्टल संचालित नहीं पाए गए। एक व्यक्ति द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर फीस जमा कराने की शिकायत पर जांच की गई, जिसमें संबंधित संस्थान का लाइसेंस निरस्त पाया गया। फीस के नाम पर लिए गए 1100 रुपये भी वापस कराया गया।

अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि परिवहन विभाग से संबंधित कार्य सीधे आरटीओ कार्यालय के माध्यम से ही कराएं, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी एवं अनियमितता से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, एआरटीओ एके सिंह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉