Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

शादी का झूठा झांसा देकर 9 वर्ष तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप, महिला अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  भतरौजखान थाने में एक महिला अधिकारी ने एक व्यक्ति पर शादी का झूठा झांसा देकर नौ वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला अधिकारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित नंदन सिंह रावत के खिलाफ महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब नौ वर्ष पहले आरोपित ने गोलू देवता मंदिर में उससे शादी करने का विश्वास दिलाया और मंगलसूत्र पहनाकर साथ रहने लगा। इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहे और आरोपित कई बार महिला के घर भी आता-जाता रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

महिला अधिकारी का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके सरकारी पद का लाभ उठाते हुए उससे वाहन, कपड़े, मकान किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये भी ले लिए।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़िता के अनुसार जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और विवाह का पंजीकरण कराने की बात कही तो आरोपी और उसके परिवार ने जातिगत टिप्पणी करते हुए शादी से इनकार कर दिया। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी ने फोन पर धमकाते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर

बीते 9 मार्च को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस जब बासोट स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंची तो वह फरार मिला। अगले दिन फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर मकान को सीज कर दिया।

एसओ अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉