Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  मुखानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कमलुवागांजा के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर  घटनास्थल का निरीक्षण कर  साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान इंदिरापुरम कॉलोनी, हरीपुर नायक निवासी दीपक भट्ट (41 वर्ष) पुत्र उर्वादत्त भट्ट के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:47 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को मृतक चित्त अवस्था में मिला और उसकी चप्पलें सड़क पर बिखरी थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक की भाभी रेनू भट्ट ने बताया कि दीपक शराब पीने का आदी था और उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उसे शराब न पीने की सलाह दी थी। वह गुरुवार रात करीब नौ बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉