उत्तराखण्डनैनीताल
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने किया औचक निरीक्षण, 17 में से 12 सफाई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के निर्देश

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी:- आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने वार्ड 18 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 17 में से 12 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए नगर आयुक्त ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने और संबंधित नायक से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मानसून सीजन के दौरान इस प्रकार की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है, ऐसी स्थिति में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










