Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में डीसीएस रावत अध्यक्ष निर्वाचित, महासचिव पद पर सौरभ अधिकारी ने जीत दर्ज की

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में डीसीएस रावत ने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत दर्ज की है। उनको कुल 668 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीके जोशी को 249 वोट मिले। इस तरह अध्यक्ष पद पर रावत ने स्पष्ट बहुमत के साथ विजय हासिल की।

ADVERTISEMENTS Ad

महासचिव पद पर हुए कांटे के मुकाबले में सौरभ अधिकारी ने 436 मत पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अक्षय लटवाल को 419 जबकि भूपेंद्र कोरंगा को 246 वोट प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना बिष्ट ने 723 मत हासिल कर चेतना लटवाल (356 वोट) को भारी अंतर से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने 570 वोट पाकर प्रेम कौशल (515 वोट) को शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने 346 वोट प्राप्त कर गुरबानी सिंह (241 वोट) को हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

बार एसोसिएशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। ‘वन वोट, वन बार’ के नियम को कड़ाई से लागू करते हुए मतदान से पूर्व सभी अधिवक्ताओं से शपथपत्र भरवाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा भी मतदान स्थल पर पहुंचे। सभी न्यायाधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रह चुके हैं। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी पूर्व में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।

कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में विक्रम सिंह धपोला (263), देवेंद्र सिंह ‘छोटू’ (256), पंकज सेमवाल (230) एवं श्वेला हुसैन (227) सर्वाधिक मत पाकर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा निर्विरोध चुने गए।

इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव कांडपाल, उप सचिव (प्रशासन) पद पर विश्वस्त कांडपाल, उप सचिव (प्रेस) पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) पद पर श्रुति जोशी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) पद पर उन्नति पंत निर्विरोध निर्वाचित हुईं।चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र सिंह बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी कांडपाल, डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम सक्रिय रही। मतदान में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत प्रदेश के सभी जिलों से अधिवक्ताओं ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

किसको कितने वोट मिले:

अध्यक्षः डीसीएस रावत 668, डीके जोशी 249, मनीषा भंडारी 124, अंजली भार्गव 53

महासचिवः सौरभ अधिकारी 436, अक्षय लटवाल 419, भूपेंद्र कोरंगा 246

वरिष्ठ उपाध्यक्षः सुशील वशिष्ठ 570, प्रेम कौशल 515

महिला उपाध्यक्षः मीना बिष्ट 723, चेतना लटवाल 356

कोषाध्यक्षः शुभ्र रस्तोगी 346, गुरबानी सिंह 241

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यः विक्रम सिंह धपोला 263, देवेंद्र सिंह 256, पंकज सेमवाल 230, श्वेला हुसैन 227, गौरव पंवार 223, रचित तिवारी 210, सिद्धार्थ सिंह नेगी 209, नीलम गोदियाल 152

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉