Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जमरानी बांध परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण, टनल निर्माण कार्य की अधिकारियों से ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अपर जिलाधिकारी राजस्व एवं वित्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने आज रविवार को जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वर्तमान में किए जा रहे टनल निर्माण कार्य की मौके पर जाकर परियोजना के अधिकारियों से जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक दीपक पुरोहित ने अवगत कराया की इस परियोजना अंतर्गत दो टनलों का निर्माण किया जाना है प्रथम टनल जिसकी लंबाई कुल 643 मीटर है उसमें से एक तरफ से 389 मीटर टनल का निर्माण कर दिया गया है तथा दूसरी तरफ से 25 मीटर कुल 414 मीटर टनल का निर्माण कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

इसी प्रकार द्वितीय टनल इसकी कुल लंबाई 600 मीटर है उसमें से 440 मी एक तरफ से बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अवगत कराया कि दोनों टनलों का पूर्ण निर्माण आगामी 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उसके उपरांत दोनों टनलों में जून माह तक कंक्रीट का काम भी पूर्ण कर लिया जाएगा।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए की टनल निर्माण में जो भी मैनपावर, मजदूर आदि लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, सुरक्षा के सभी उपाय होने चाहिए, पूर्ण सावधानी से कार्य हों।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कैलाश द्वार-अमृतपुर से बांध निर्माण स्थल तक सड़क निर्माण सुधारीकरण कार्य की भी जानकारी अधिकारियों से ली, परियोजना के अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में सड़क सुधारीकरण, दीवार निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है, डामरीकरण का कार्य की भी शुरुआत की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि डामरीकरण का कार्य प्रारंभ करते हुए कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो इसके लिए रात्रि में भी कार्य किया जाय। निरीक्षण के दौरान परियोजना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉