अल्मोड़ाउत्तराखण्ड
पिकअप वाहन में 17 सवारियां भर कर ले जा रहा था चालक, पुलिस ने की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा:- भतरौजखान पुलिस ने एक पिकप चालक पर कार्रवाई की। वह माल वाहन में 17 सवारियां भरकर ले जा रहा था, जिससे सभी की जान को खतरा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के आदेशों से इन दिनों पुलिस चेकिंग चल रही है। आज थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण व एसआई संजय जोशी चेकिंग कर रहे थे । चेकिंग के दौरान एक पिकप चालक माल वाहन में 17 सवारी बैठा कर चलाता हुआ पाया गया। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही उसके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है। सवारियों को अन्य वाहनों से गन्तव्य को भेजा गया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











